सट्टा लगाते दबोचा, 1020 रुपये की नकदी
चरखी दादरी।
सीआईए दादरी ने वार्ड 13 से सट्टा लगाते एक व्यक्ति को दबोचा हैं। आरोपी से 1020 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है । आरोपी के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि एसआई कर्मबीर के नेतृत्व में गठित अीम ने वार्ड 13 निवासी रमेश उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस को नंबर लिखी पर्चियां भी बरामद हुई हैं। आरोपी को सीआईए टीम ने काबू कर सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ जुआं अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।