युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी एक दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव समसपुर निवासी युवक देवेंद्र पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी मानकावास निवासी युवक को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने 29 नवंबर को अपने पांच अन्य साथियों सहित देवेंद्र पर हमला किया था। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के खिलाफ आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि गत 29 नवंबर को समसपुर निवासी देवेंद्र किसी काम से दादरी शहर आया था। इसी दौरान मानकावास निवासी अजेंद्र उर्फ डोला ने अपने पांच अन्य साथियों सहित देवेंद्र पर हमला बोल दिया। इसमें देवेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई विक्रम सिंह की टीम ने आरोपी को गांव मानकावास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फोटो 50
पुलिस गिरफ्त में आया जानलेवा हमला करने का आरोपी अजेंद्र।