फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदौला में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदौला में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शुक्रवार को गांव मंदोला में भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। आदमपुर चौकी पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल भ्रूण फेंकने वाले का सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार गांव मंदोला की बाहरी सीमा में ग्रामीणों द्वारा लड़के का भ्रूण पड़ा देखा गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। बाद में इसकी सूचना आदमपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा भ्रूण को कब्जे में लिया। सदर पुलिस थाना प्रभारी रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर इसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें