सीआईए ने अवैध हथियार के साथ युवक दबोचा
चरखी दादरी। गांव चरखी निवासी एक युवक को सीआईए स्टाफ ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि दादरी सीआईए स्टाफ गश्त कर रहा था। इस दौरान एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा नजर आया। जब पुलिस टीम ने उसके पास पहुंचकर पूछताछ की तो वह गुमराह हरने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अवैध हथियार होने की बात कही। पुलिस टीम को आरोपी के पास से अवैध देसी पिस्तौल मिली है। आरोपी की पहचान गांव चरखी निवासी मोहित के रूप में हुई।