फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के पास बुधवार रात एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय हरगोविंद के रूप में हुई है। मूलत: ग्वालियर, मध्यप्रदेश निवासी हरगोविंद पिछले कई वर्षों से बहादुरगढ़ की रणजीत कॉलोनी में रह रहा था। वह झज्जर चुंगी के पास गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे हरगोविंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे लाइन पर लेट गया। इस दौरान आई एक ट्रेन उसे कुचलकर आगे निकल गई। ढूंढते-ढूंढते परिजन भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच चुके थे। परिजनों ने हरगोविंद को मृत देखा तो जीआरपी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। वीरवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक चार बच्चों का पिता था। मामले के जांच अधिकारी महेंद्र कुुमार ने बताया कि हरगोविंद ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें