फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों के पिता ने नाबालिग के साथ गोवा में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। फेसबुक के माध्यम से जिले की एक नाबालिग छात्रा को तीन बच्चों के पिता ने अपने झांसे में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी बहला फुसलाकर छात्रा को गोवा ले गया। जहां पर उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सूचना मिली कि पीड़िता गोवा में है। सूचना के आधार पर छापा मारकर पीड़िता को गोवा से बरामद कर लिया गया। वहीं इसके बाद आरोपी को झज्जर क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया। पीड़िता के बयान पर चरखी दादरी निवासी सतीश के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रबंधक सदर रमेश चंद्र ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने शिकायत देते हुए बताया था कि उनकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बदनीयती से बहला फुसला कर किसी अज्ञात स्थान पर भगाकर ले गया है। सदर थाना में तैनात एएसआई नीलम की टीम द्वारा पीड़ित नाबालिग लड़की को गुप्त सूचना पर गोवा से बरामद किया गया। नाबालिग पीड़िता को भगा ले जाने के मामले के आरोपी को झज्जर के एरिया से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रबंधक ने बताया कि आरोपी सतीश पहले से ही शादीशुदा है तथा उसके तीन बच्चे भी हैं। फेसबुक पर आपस में संपर्क होने पर आरोपी बदनीयती से दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। गोवा से बरामद की पीड़िता द्वारा अदालत के समक्ष किए गए कथन अनुसार मुकदमा में दुष्कर्म की धारा जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपी सतीश निवासी गांव चरखी जिला चरखी दादरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें