झज्जर। गुरुग्राम रोड पर होटल संचालक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित उर्फ न्योल निवासी कंवर सिंह कॉलोनी झज्जर, जो किसी अन्य मामले में जेल में बंद था। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्लॉट के विवाद को लेकर मृतक सतीश व आरोपी रोहित के परिवार में कहासुनी हुई थी। इसमें मृतक ने आरोपी रोहित की मां से हाथापाई की थी। जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी रोहित ने बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की वारदात में शामिल अन्य दोषियों रवि, कुलदीप उर्फ कल्लू , नीरज तथा विनय बिरला को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि सतबीर सिंह निवासी कंवर सिंह कॉलोनी झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसके बड़े भाई सतीश कुमार ने झज्जर गुरुग्राम रोड पर गांव नौरंगपुर के एरिया में एक होटल खोल रखा था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करता था। पैसों के लेनदेन व प्रॉपर्टी डीलिंग में किसी ने रंजिश रखते हुए उसके भाई की होटल में ही गोलियां मारकर हत्या कर दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना थाना सदर झज्जर में एक अप्रैल 2019 को हत्या का मामला अंकित किया गया था। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आरोपी रोहित उर्फ न्योल पुत्र राज कंवर निवासी कंवर सिंह कॉलोनी रोहतक रोड झज्जर को थाना की टीम द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत झज्जर से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया।