फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बादली। उपमंडल के गांव बाढ़सा में एक महिला की पति ने ही गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार गुड़गांव जिले के एक गांव निवासी लड़की की शादी बाढ़सा निवासी विक्की के साथ छह महीने पहले हुई थी। मगर अभी तक वह अपने घर ही रहती थी। बताया जा रहा है कि उम्र कम होने के कारण अभी तक सोनिया ने ससुराल में रहना शुरू नहीं किया था। वह 10वीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले विक्की की बहन को लड़का हुआ था। विक्की को अपनी बहन के घर पीलिया लेकर जाना था। इसलिए वह 16 जून को अपनी पत्नी को बाढ़सा ले आया। 19 जून को पीलिया का शगुन देकर जब विक्की वापस बाढ़सा आया तो रात को ही विक्की और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विक्की ने तैश में आकर उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बादली पुलिस चौकी इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर विक्की के खिलाफ हत्या और दहेज के लिए परेशान करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें