फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेलपा में दूल्हे के सिर सेहरे की जगह बंधी पट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
जिस युवक के सिर पर दूल्हे का सेहरा सजना था उसी सिर पर झगड़े में चोट लगने के बाद पट्टी बंध गई। मामला पेलपा गांव का है। जहां रविवार सुबह हुए झगड़े में दूल्हे को सिर में गहरी चोट आई हैं। दूल्हे को परिजनों ने झज्जर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां दूल्हा उपचाराधीन है। झगड़े में एक पक्ष की ओर से हवाई फायर कर दहशत फैलाने की शिकायत भी पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पेलपा गांव में नवीन नामक लड़के की शादी की तैयारियां चल रही थी। शनिवार को घर पर खाना एवं सगाई रस्म का कार्यक्रम हुआ। रविवार सुबह जब नवीन के घरवाले शादी समारोह के आसपास और गली की सफाई कर रहे थे तो पड़ोसियों के साथ उनका झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि रात के समय पड़ोस के ही राज सिंह नामक व्यक्ति के मकान के बाहर कुछ सब्जियां गिर गई थी। जिसे लेकर सुबह राज सिंह ने नवीन के परिजनों को गालियां देनी शुरू कर दी। बाद में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की तरफ से लाठी और डंडे जमकर चले। इसी झगड़े में दूल्हे नवीन के सिर में गहरी चोट लग गई। जबकि राज सिंह के सिर में भी चोटें बताई जा रही है। नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में राज सिंह पर फायर कर दहशत फैलाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राज सिंह ने घर के बाहर पड़ी कुछ खराब सब्जी को लेकर उनके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर फायर शुरू कर दिए, जिसमें वे सभी बाल-बाल बच गए हैं। जबकि उनके परिवार की तरफ से लाठी-डंडों से उन पर हमला किया गया। हमले में नवीन के अलावा दो महिलाओं समेत परिवार के चार घायल हो गए। जिन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद झज्जर सदर पुलिस गांव पेलपा पहुंची और मामले की छानबीन की। इस मामले में दूल्हे नवीन की तरफ से जो शिकायत दी गई है उसमें उसने राज सिंह पर अपनी पिस्तौल से जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


घायल हालत में हुई घुड़चढ़ी रस्म
नवीन को रविवार सुबह सिर में गहरी चोटें लग गई। जिसे झज्जर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में कई टांके लगे हैं। बाद में परिजनों ने चिकित्सकों को नवीन की शादी का हवाला देते हुए छुट्टी करवाई। रविवार देर शाम नवीन की गांव में घुड़चढ़ी की रस्म करवाने के बाद बारात चली गई। नवीन के परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने दर्द की दवाई और आवश्यक उपचार के बाद एक दिन की छुट्टी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें