फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव कमोद अड्डे के समीप रविवार शाम एक डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के शिकार दोनों राजस्थान के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह करवाया जाएगा।
जानकारी के अुनसार राजस्थान के गांव गुहाला निवासी सुभाष अपने साथी गांव पनिआला निवासी सीताराम के साथ पिछले कुछ समय से दिल्ली रोड स्थित सीसीआई परिसर के समीप किराये के मकान में रह रहा था। हादसे में घायल सीताराम ने बताया कि वे दोनों रानीला स्थित जैन मंदिर में बतौर राजमिस्त्री कार्य करते थे। घायल ने बताया कि रविवार शाम को काम निपटाकर आ रहे थे। अभी वे गांव कमोद अड्डे के समीप ही पहुंचे थे कि इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक सीतराम और सुभाष सड़क जा गिरे। हादसे के कुछ देर बाद ही सुभाष की मौत हो गई जबकि सीताराम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, घटना के आरोपी चालक को डंपर सहित ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बौंदकलां थाना पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवाकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। हमने शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। घायल के हमने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस इस मामले में अगली कार्रवाई अमल में लाएगी। - विक्रम सिंह, बौंदकलां थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें