फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। अपराध शाखा पुलिस (सीआईए-1) की टीम ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल में भेज दिया गया। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग दो टीमों ने दो युवकों को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम द्वारा अवैध हथियार के साथ आरोपी को बहादुरगढ़ सिटी एरिया से काबू किया गया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम साहिल निवासी पंचमुखी चौक लाइनपार बहादुरगढ़ बताया। उसके खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। वहीं सीआईए-टू बहादुरगढ़ की एक टीम रोहद बाईपास रोहतक-दिल्ली रोड पर तैनात थी। टीम द्वारा शक पर एक युवक को काबू किया गया। मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान गुरमीत उर्फ बंसल निवासी रोहद, जिला झज्जर के तौर पर हुई। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। दोनों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें