फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक के ब्रेक लगाने पर टकराई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज चालक के ब्रेक लगाने पर टकराई बाइक, दो घायल
विज्ञापन

- महेंद्रगढ़ के आदलपुर निवासी विक्रम के बयान पर सदर आदमपुर पुलिस चौकी में दर्ज हुआ चालक पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव बधवाना के समीप रोडवेज चालक के ब्रेक लगाने पर एक बाइक बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए। आदमपुर चौकी पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के आदलपुर गांव निवासी विक्रम ने बताया कि 20 दिसंबर को वह अपने दोस्त कैलाश सहित बाइक पर सवार होकर बधवाना से वापस अपने गांव जा रहा था। विक्रम ने बताया कि बाइक उसका दोस्त कैलाश चला रहा था। अभी वो बधवाना से कुछ दूर ही चले थे कि इसी दौरान उनके आगे चल रही रोडवेज बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी बाइक बस से जा टकराई और दोनों घायल हो गए। विक्रम का आरोप है कि इसके बाद चालक बस को महेंद्रगढ़ की तरफ भगा ले गया। लोगों ने आकोदा के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी मरहम-पट्टी कराई। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और उन्हें साथ ले गए। विक्रम ने बताया कि कैलाश को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदमपुर चौकी पुलिस ने विक्रम के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें