सीआईए ने दबोचा सड़क हादसे का भगोड़ा अपराधी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
करीब दस साल पहले गांव भैरवी के समीप सड़क दुर्घटना के उद्घोषित अपराधी को सीआईए टीम ने खेड़ी बूरा के समीप से वीरवार शाम काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान रोहतक के बलंबा निवासी आनंद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गत पांच अगस्त 2008 को भैरवी के समीप एक्सीडेंट कर आरोपी आनंद फरार हो गया था। इसके बाद जेएमआईसी एएस नायर की कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। वीरवार देर शाम सीआईए दादरी को आरोपी के गांव खेड़ी बूरा के समीप होने की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने हेड कांस्टेबल संदीप के नेतृत्व में टीम गठित कर संभावित ठिकाने पर दबिश देने भेजा। पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया और शुक्रवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया।