फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्ट टैग लेन से बस निकालने के लिए टोल प्लाजा पर हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर डीघल टोल प्लाजा के एक कर्मचारी के खिलाफ हरियाणा रोडवेज बस के एक परिचालक ने मारपीट व गाली-गलौच करने का मामला दर्ज करवाया है। टोल कर्मचारी और रोडवेज परिचालक के बीच टोल क्रॉस करने की बात पर आपस में शनिवार दोपहर बाद झगड़ा हो गया था। उसी से आहत परिचालक ने टोल कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो की बस शनिवार को कोटा से वापस रोहतक लौट रही थी। दोपहर करीब तीन बजे डीघल टोल पर बस पहुंची तो वह फास्ट-टैग लेन से गुजरने लगी, लेकिन फास्ट-टैग खाते में रुपये न होने के कारण टोल कर्मचारी ने बस को रुकवा लिया। बस परिचालक ने साधारण लाइन से टोल की पर्ची कटवा ली और टोल को क्रास किया। जब टोल कर्मचारियों ने रोडवेज परिचालक को रूल के मुताबिक लाइन से जाने के लिए कहा तो परिचालक ने टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौच शुरू कर दिया और बाद में दोनों में आपसी झगड़ा हो गया। इस बात को लेकर काफी देर तक टोल पर हंगामा चलता रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में टोल कर्मचारियों के साथ हुए झगड़े से आहत परिचालक अमित ने डीघल पुलिस चौकी में मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

वहीं, मामले में डीघल टोल प्लाजा प्रभारी नीतेश मलिक ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो की बस कोटा से रोहतक जा रही थी। चालक ने बस को फास्ट-टैग लाइन से निकालने की कोशिश की तब उसके फास्ट-टैग में रुपये नहीं थे। ऐसे में टोल कर्मचारी द्वारा टोल की पर्ची कटवाने के लिए कहा गया। परिचालक ने टोल की पर्ची तो कटवा ली। लेकिन वह अपनी मनमानी करते हुए इस बात पर अड़ा रहा कि वह बस को फास्ट-टैग लाइन से ही लेकर जाएगा। इसी बात को लेकर वह टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौच करने लगा और दोनों का आपस में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


डीघल पुलिस चौकी इंचार्ज सुंदर पाल ने बताया कि डीघल टोल पर रोहतक डिपो के परिचालक और टोल कर्मचारी के साथ आपस में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। रोडवेज परिचालक अमित ने टोल कर्मचारी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा और मारपीट करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें