फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के पाइप चुराने का उद्घोषित भगोड़ा काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग के पाइप चुराने का उद्घोषित भगोड़ा काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव मंदोली से जन स्वास्थ्य विभाग के पाइप चोरी करने के उद्घोषित अपराधी को सीआईए-टू ने काबू कर लिया है। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर रावलधी बाईपास से काबू किया गया। उसकी पहचान रोहतक जिले के बोहर गांव निवासी जयभगवान के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि मार्च 2013 में मंदोली गांव से जन स्वास्थ्य विभाग के पाइप चोरी हुए थे। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाढड़ा सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह को गुप्त सूचना मिली कि पाइप चोरी मामले का उद्घोषित अपराधी रावलधी बाईपास के समीप घुम रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए बाढड़ा सीआईए टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें