खेत में लगे ट्यूबवेल का पंखा चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
गांव सांकरोड निवासी एक किसान के खेत से अज्ञात ने ट्यूबवेल का पंखा चोरी कर लिया है। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत बौंदकलां थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सांकरोड निवासी किसान सुरेंद्र ने बताया कि उसने खेत में सिंचाई करने के लिए ट्यूबवेल लगा रखा है। एक जनवरी की रात्रि को चोर उसके ट्यूबवेल से पंखा चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर लिया है।