अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
शहर में शांति भंग न हो, इसके लिए थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सेक्टर-6 चौकी पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम के चार अनुयायियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। बहादुरगढ़ पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से डेरा सच्चा सौदा गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों को शांति भंग न हो, इसके चलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शहर से विजय कुमार निवासी धर्मपुरा, प्रेम काठपालिया निवासी सेक्टर-6, राजेश उर्फ लवली निवासी मेन बाजार महाबीर मंदिर व राधेश्याम निवासी सेक्टर-6 को गिरफ्तार कर शहर में किसी तरह की अशांति न फैले। इस स्थिति को देखते हुए झज्जर जेल में भेज दिया है।