फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाना गांव में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
गांव सिवाना में 60 वर्षीय बुजुर्ग श्रीभगवान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग को उस समय गोली मारी गई, जब वह अपने बेटे के लिए खेत में चाय लेकर जा रहा था। गोली मारने के बाद हमलावरों ने बुजुर्ग के चेहरे को पत्थरों से वार कर कुचल दिया। हमलावरों की संख्या तीन बताई जाती है। घटना के पीछे क्या कारण रहा, इस बात का पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। लेकिन ग्रामीणों की मानें तो मृतक परिवार का करीब दो साल पहले गांव में ही एक दूसरे पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
श्रीभगवान बेटे की चाय लेकर खेत के नजदीक पहुंचे ही थे, तभी हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। थोड़ी ही दूरी पर स्थित खेत में उनका बेटा अनूप काम कर रहा था। उसने गोलियां चलते देख वहां से अपने पिता की तरफ दौड़ लगाई। लेकिन जब तक वह अपने पिता श्रीभगवान के पास पहुंचा, तब तक श्रीभगवान दम तोड़ चुके थे। हमलावर भी उसे आता देखकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुई है हमलावरों की पहचान : डीएसपी
डीएसपी ने बताया कि मृतक श्रीभगवान के बेटे अनूप ने अभी तक किसी भी आरोपी का नाम दर्ज नहीं करवाया है। जिसके चलते हमलावरों का खुुलासा नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मौका मुआवना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। मामले की जांच की जा रही है।

- हमलावरों ने पत्थर मारकर बुजुर्ग के चेहरे को भी कुचला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें