फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थों के साथ अलग-अलग स्थानों से दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ चरस व अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी अपराध जांच शाखा-द्वितीय बहादुरगढ़ व थाना झज्जर की टीम के हाथ लगे। अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ की टीम ने बहादुरगढ़ सिटी एरिया से नशीले पदार्थ चरस व अफीम के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। सीआईए की एक टीम बहादुरगढ़ शहर के सेक्टर-6 एरिया में तैनात थी। वहीं से एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ चरस व अफीम बरामद हुई। आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम धर्मराज निवासी गांव सांखोल बताया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 150 ग्राम चरस तथा 175 ग्राम अफीम बरामद की। वहीं पुलिस की एक टीम थाना झज्जर के एरिया में गश्त पर तैनात थी। यहां भी एक युवक को संदेहजनक हालत में काबू किया गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई। आरोपी की पूछताछ में पहचान नवीन निवासी गांव रिटोली जिला रोहतक के तौर पर हुई। उसके कब्जे से 70 ग्राम चरस बरामद हुई। उसके खिलाफ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया। नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें