फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बैठकर मामा ने बनाया हत्या का प्लान, वारदात से पहले ही भांजे को हथियर सहित पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बैठकर मामा ने बनाया हत्या का प्लान, वारदात को अंजाम देने निकला भांजा गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। हिंडोल टी-प्वाइंट पर 32 बोर पिस्टल व पांच कारतूसों सहित दबोचे गए भिवानी निवासी मुकुल क्षेत्र में हत्या की वारदात को अंजाम देने आया था। यह खुलासा उसने पुलिस की पूछताछ में किया है। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हत्या के मामले में भोंडसी जेल में बंद उसके मामा कहने पर वह बौंदकलां निवासी संदीप के पास वारदात को अंजाम देने आ रहा था। आरोपी ने बताया कि उसके साथ भिवानी की ग्वार फैक्ट्री के समीप रहने वाला राजन भी था जो मौके से फरार हो गया।
उल्लेखनीय है कि रविवार को सीआईए स्टाफ एएसआई सुरेंद्र सिंह ने सांवड़ गांव के समीप हिंडोल टी-प्वाइंट से भिवानी के हालुवास गेट निवासी मुकुल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार व पांच कारतूस बरामद किए थे। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका मामा पवन हत्या के मामले में जेल में बंद है। उसके पास पवन का जेल से फोन आया था और उसने हत्या को अंजाम देने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया था। मुकुल ने बताया कि उसके मामा ने इस नंबर पर संपर्क कर हथियार लेने और बौंदकलां निवासी संदीप के साथ मिलकर एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए कहा था। आरोपी ने बताया कि इसके बाद जब उसने फोन किया तो यह नंबर भिवानी के दिनोद गांव निवासी निक्कू का मिला। उससे संपर्क करने के बाद वह दिनोद पहुंचा और उससे हथियार व कारतूस लेकर बौंदकलां निवासी संदीप के पास हत्या को अंजाम देने के लिए चल पड़ा, उसके साथ भिवानी निवासी राजन भी था। आरोपी ने बताया कि वह संदीप से मिलता इससे पहले ही पुलिस ने हिंडोल टी-प्वाइंट से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसका साथी राजन पुलिस को गच्चा देकर मौके से भागने में कामयाब हो गया। उसके खिलाफ बौंदकलां थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


प्रदीप कासनी का साथी है आरोपी मुकुल का मामा पवन
मुकुल का मामा पवन बौंद प्रदीप कासनी का साथी है। इस पर हत्याओं का केस दर्ज है। प्रदीप व पवन सहित इनके अन्य साथी भी जेल में बंद है। ढाणी फौगाट निवासी खिलावनचंद उर्फ काला व गैंग सरगना साहुवास निवासी काला की हत्या के बाद जिला पुलिस ने पवन बौंद पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


मुकुल ने कबूल किया है कि वो अपने मामा के कहने पर बौंदकलां निवासी संदीप के पास हत्या को अंजाम देने आ रहा था। पिस्टल व कारतूस उसने दिनोद निवासी निक्कू के पास से लिए थे। पुलिस के सामने जो अन्य नाम आए हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। आरोपी को हमने रिमांड पर लिया है।
- सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें