बाजार से स्कूटी चोरी
चरखी दादरी।
चोरों ने बाजार में खरीदारी करने आए एक व्यक्ति की स्कूटी चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में एमसी कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार शाम अपनी स्कूटी से लोहारू रोड पर खरीदारी करने आया था। खरीदारी कर वापस लौटा तो उसे स्कूटी गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि उसने लोगों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
--