चरखी दादरी। गांव मंदोला में करीब 18 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। आदमपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है। पुलिस जांच अधिकारी आदमपुर पुलिस चौकी से हवलदार मुकेश कुमार ने बताया कि युवक पिछले दिनों से मानसिक रूप से परेशान चला आ रहा था। वह कक्षा बारहवीं में पढ़ता था। मंगलवार रात युवक ने अपने घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरेे में फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। हवलदार मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।