बाढड़ा (ब्यूरो)। गांव अटेला खुर्द निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर घर में घुसकर हमला करने के आरोप लगाए हैं। घायल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अटेला खुर्द निवासी नरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह घर पर मौजूद था। इस दौरान दो लोग घर में घुसे और लोहे के हथियार से मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर परिजनों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। इसी बीच आरोपी जान से मारने की घमकी देकर वहां से भाग गए। घायल नरेंद्र को परिजन दादरी सिविल अस्पताल ले गए जहां पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।