फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बादली। झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर गांव कुलाना के चौक पर एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को जब राहगीरों ने संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार कुलाना चौक के नजदीक ट्रक चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान के काफी प्रयास किए गए। मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। कुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए मृतक व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई। कुलाना पुलिस के अनुसार मृतक व्यक्ति की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच में आंकी गई है। युवक ने सफेद कुर्ता पाजामा पहना हुआ है उसके सिर पर केसरिया रंग की पगड़ी बंधी हुई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए झज्जर के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। तीन दिनों तक उसकी पहचान नहीं होती है तो शव को अंतिम संस्कार के लिए नप को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने आसपास के थाना व चौकियों में भी इसकी सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें