फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत दर्ज करवाने चौकी में पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट, कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज सहित 7 के खिलाफ मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
प्रदेश सरकार भले ही लोगों को सुरक्षित माहौल देने का दावा करती है, लेकिन झज्जर जिले के गांव दुजाना पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाने के लिए पहुंची एक 60 वर्षीय महिला के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जो रवैया अपनाया वह रौंगटे खड़े कर देने वाला है।
दुजाना चौकी क्षेत्र की पीड़िता पड़ोसी के साथ हुए झगड़े की शिकायत देने के लिए अपने पति के साथ 27 अक्तूबर को अपने पति के साथ दुजाना चौकी में पहुंची थी। उनकी गलती बस इतनी थी कि वो अपने पति के साथ चौकी में रखी कुर्सी पर बैठ गई। जिस पर वहां के स्टाफ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पीड़िता के अनुसार वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसके पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़िता बीच-बचाव के लिए अपने पति के ऊपर लेट गई तो उसकी सलवार का नाड़ा तोड़कर पुलिसकर्मियों ने उसकी पीठ व दूसरे अंगों पर खूब डंडे बरसाए। आरोप है कि मारपीट के बाद बुजुर्ग दंपति को पुलिस ने चौकी में ही बैठाए रखा।
विज्ञापन

महिला मेडिकल कराने पहुंची तो दी धमकी
बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उसने अपने पोते को ट्यूशन से लाने के लिए जाने देने के लिए गुहार लगाई तो उसके पति को वहीं पर रख लिया गया और उसे धमकी के बाद जाने दिया गया कि वह किसी को इस बारे में नहीं बताएगी। इसके बाद महिला ने घर पहुंचकर अपने बेटे को फोन किया जोकि खुद पुलिस का मुलाजिम है। बेटे ने उसे अस्पताल जाने को कहा तो वह अस्पताल में पहुंच गई। जहां पर भी दुजाना चौकी के पुलिसकर्मी उसे धमकी देने के लिए पहुंच गए। लेकिन वहां पर मौजूद उसके दामाद ने उनकी वीडियो बना ली। जिसके बाद भी पुलिस ने उसका मामला दर्ज नहीं किया तो उसने कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन

पीड़िता के द्वारा दायर इस्तगासे पर सुनवाई करते हुए अदालत ने चौकी इंचार्ज सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद झज्जर थाना पुलिस ने अपनी दुजाना चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज पवनवीर के अलावा अनिल कुमार एएसआई, नरेश कुमार एएसआई, हरीश कुमार मुंशी, प्रवीन कुमार हैड कांस्टेबल, यशविंद्र कुमार सिपाही व रविंद्र कुमार सिपाही के खिलाफ धारा 294, 323, 34 आईपीसी, 354, 354 बी, 506 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वर्जन
मुझे पूरे मामले की जानकारी नहीं है। मामले में पहले जांच की जाएगी, जिसके बाद ही गिरफ्तारी हो सकती है।
- अजमेर, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें