अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छह बदमाशों को स्विफ्ट कार, बाइक तथा अवैध हथियारों समेत राहगीरों के वाहनों को लूटने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में बदमाशों ने लूटपाट सहित अनेक वारदातों का खुलासा किया है।
एसपी सतीश बालन ने बताया कि सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह के छह बदमाश खुड्डन मोड़ के पास बने कोठड़े (कमरे) में हथियारों के साथ वाहनों को लूटने की योजना बना रहे हैं। उनके पास एक मारुति स्विफ्ट कार तथा एक बाइक है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कोटड़े को घेर लिया। पुलिस से घिरा देखकर बदमाश भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा पीछा करके कड़ी मशक्कत के बाद सभी बदमाशों को काबू किया।
पकड़े गए बदमाशों से मौका पर एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस सहित तीन लोहे की रॉड, एक डंडा, एक इलेक्ट्रॉनिक जैंबर सहित वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार व एक बाइक बरामद की। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वयं को नाम रिंकू निवासी शिवनगर तावडू, उनस निवासी छरोला, हरबीर डिडारहा, अजरू निवासी ग्वारका, मुस्तफा निवासी ग्वारका तथा हैदर निवासी घोरेड़ा जिला मेवात बताया। बालन ने बताया कि
सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।