फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा को हत्या से अपराध की दुनिया में रखा कदम, पुलिस वैन में ट्रिपल मर्डर के बाद पुलिस के हत्थे चढा था सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा की हत्या से अपराध की दुनिया में रखा कदम
विज्ञापन

झज्जर। जीजा के द्वारा बहन को परेशान करने से दुखी दूध व सब्जी का व्यापार करने वाला सिलानी गेट निवासी एक युवक कभी इतना बड़ा बदमाश बन जाएगा, इसका आभास शहर में किसी को नहीं था। सिलानी गेट निवासी नरेश उर्फ सेठी ने जीजा की हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद सेठी ने कारौर कांड के तीन आरोपियों को रोहतक से गुरुग्राम लेकर जा रही पुलिस वैन पर फायरिंग कर उन्हें मौत के घाट उतारा तो वह पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल हो गया। दुलीना गांव के पास मार्च 2012 में हुई इस घटना ने सेठी को अपराध की दुनिया में स्थापित कर दिया। अनिल छिपी गैंग से हुई दोस्ती के चलते सेठी का नाम भी बड़े बदमाशों में जल्द ही शामिल हो गया। सेठी वर्तमान में झज्जर की दुलीना जेल में बंद है। जो अब जेल से ही अपने गैंग को चला रहा है।
विज्ञापन

सेठी के खिलाफ दर्ज हो चुके हैं 12 मामले
नरेश उर्फ सेठी के खिलाफ अब तक 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिसमें से पांच हत्या, दो डकैती, एक हत्या का प्रयास, एक चोरी, एक आर्म्स एक्ट तथा एक जेल में मोबाइल मिलने का शामिल है। इन मामलों में से कुछ मामले में कोर्ट का फैसला भी आ चुका है। अपराध की दुनिया में आने के बाद नरेश उर्फ सेठी के खिलाफ केके हत्या कांड का 13वां मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें