फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव कुलासी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान नवीन के रूप में हुई है। नवीन पिछले कुछ दिन से अपने घर में ही रह रहा था। शुक्रवार को बच्चे स्कूल गए थे और उसकी पत्नी ड्यूटी पर गई हुई थी। वह घर पर अकेला था। इसी दौरान वह फंदे पर लटक गया। दोपहर बाद जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो नवीन फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा गया। मृतक दो बच्चों का पिता था। व्यक्ति ने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें