फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां।
विज्ञापन

सांजरवास फौगाट निवासी एक महिला ने एक ही परिवार के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है और शुक्रवार दोपहर उसके पुलिस बयान दर्ज नहीं हो पाए है। अस्पताल में उपचाराधीन महिला मुकेश देवी ने बताया कि फाग की शाम करीब पांच बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव के ही एक परिवार के चार-पांच लोग उनके घर घुस गए। महिला ने बताया कि उक्त लोगों के साथ पिछले तीन-चार दिनों से उनकी कहासुनी हो रही है। मुकेश देवी ने बताया कि उक्त लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और घटना में उसके सिर में चोटें आई। जब उसका पति बचाव के लिए आया तो उसके साथ भी हाथापाई की गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए और परिजनों ने उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें