फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकर ने बैंक खाते से 1.60 लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाढड़ा। गांव गुडाना निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से हैकर ने 1.60 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गुडाना निवासी रविंद्र ने बताया कि उसका झोझू कलां स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। उसके खाते से तीन व छह मार्च को एक लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि बैंक एटीएम व पासबुक उसके पास थे। उसे मैसेज के जरिए रुपये निकलने का पता चला। बाद में उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने उसे खाता की डिटेल उपलब्ध करवाई। बाद में उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बाढड़ा एसएचओ रामअवतार ने बताया कि यह बैंक शाखा झोझू कलां में पड़ती है। इसलिए अब झोझू कलां पुलिस इसकी जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें