फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रहे किसान पर रिवॉल्वर तान दी धमकी, शराब ठेकेदार ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। डांडमा गांव निवासी एक किसान ने चार युवकों पर रिवॉल्वर तानकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस को सौंपी है। इसमें उसने गांव निवासी दो भाईयों सहित चार युवकों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाढड़ा पुलिस थाने में सौंपी शिकायत में किसान शमशेर सिंह ने बताया कि वह कृषि कार्य के लिए अपने खेत में गया था। काम निपटाने के बाद लौट रहा था। गांव के समीप उसे चार युवक उसे मिल गए। उक्त युवक उसे गालियां देने लगे। विरोध किया तो एक युवक ने उस पर रिवॉल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान वहां पहुंचे एक शराब ठेकेदार ने उसे आरोपियों से छुड़वाया। शिकायतकर्ता शमशेर सिंह ने बताया कि इसके बाद आरोपी उसे धमकी देकर वहां से चले गए। बाद में वह बाढड़ा थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। इस पर संज्ञान लेते हुए बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें