फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को पति ने लोहे की रॉड से पीटा, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। गांव सांजवास में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घायल महिला को उपचार के लिए सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गांव सांजरवास निवासी 35 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि गत 11 दिसंबर को वह अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पति घर आया और बिना किसी कारण के उसके साथ मारपीट करने लगा। आवेश में आकर उसके पति ने उसे लोहे की रॉड से मारा। जब उसने 100 नंबर पर फोन किया लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने अपने मायके पक्ष को फोन पर पिटाई की जानकारी दी। इसके बाद मायके पक्ष से लोग वहां पहुंचे और उसे उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बौंदकलां ले गए। चिकित्सकों ने झगड़े में लगी चोटों के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें