गणपति चौक पर खड़ी कार के शीशे तोड़े
बहादुरगढ़।
मेन बाजार स्थित गणपति चौक पर खड़ी एक कार के बीती रात किसी अज्ञात युवक ने शीशे तोड़ दिए। वाहन मालिक ने एक युवक पर गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मस्जिद मोहल्ला निवासी नीरज शर्मा का कहना है कि गत वीरवार की रात को उसने अपनी स्विफ्ट कार गणपति चौक पर खड़ी की थी। रात करीब डेढ़ बजे किसी अज्ञात ने गाड़ी के तमाम शीशे तोड़ दिए। पड़ोसियों ने शीशे टूटने की आवाज सुनी तो वे बाहर आए, मगर उक्त युवक भाग निकला। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा। इस संबंध में रात को ही पीुलिस को शिकायत दे दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। नीरज के मुताबिक, चौक पर और गाड़ियां भी खड़ी थीं, मगर उसकी ही गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों पहले उनका एक युवक से विवाद हो गया था। उन्हें शक है कि उसी युवक ने गाड़ी के शीशे तोड़े हैं। उधर, वाहन मालिक की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।