मारपीट करने के आरोप में दो युवकों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
पुलिस ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में बौंदकलां निवासी सौरभ ने बताया कि चार फरवरी को किसी बात को लेकर उसकी आकाश और भरत के साथ कहासुनी हो गई थी। इस पर दोनों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इतना ही नहीं दोनों उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने सौरभ के बयान पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।