प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने से चोरी हुई कार
अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा। प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के सामने से स्विफ्ट कार चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बाढड़ा निवासी जगत सिंह ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि कि वह 18 दिसंबर को दिन के समय अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने खड़ी करके कही चला गया था। गाड़ी को लॉक भी कर रखा था। करीब तीन घंटे बाद वापस लौटा तो कार गायब मिली। आसपास पूछताछ की लेकिन कार का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।