फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से होटल पर लौट रहे वेटर को वाहन ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव लोहरवाड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने सड़क पर पैदल जा रहे वेटर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार सुबह सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक की पहचान झींझर निवासी सुभाष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सदर पुलिस के अनुसार गांव झींझर निवासी सुभाष लोहरवाड़ा गांव स्थित एक होटल पर वेटर था। नए साल पर वह घर गया था। मंगलवार रात वह झींझर गांव से होटल पर लौट रहा था। जब वह लोहरवाड़ा से निकलकर मोड़ के समीप पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना में उसे गंभीर चोटें आई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में एक राहगीर ने सदर पुलिस को सूचित किया। सदर पुलिस से एचसी सुरेश कुमार ने घटना का जायजा लिया और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मंगलवार रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। बुधवार सुबह पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया। पुलिस ने इस संबंध मेें अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें