फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गए युवक पर बाइक सवारों ने बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। खेत में गए गांव रावलधी निवासी एक युवक से बाइक सवार तीन युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने उसके बयान पर तीन आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में 21 वर्षीय रणधीर ने बताया कि वह ड्राइवरी करता है। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह खेत में गया हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर गांव के ही तीन युवक वहां आ पहुंचे। उक्त युवकों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने एक और जगह उसके साथ मारपीट की। जब उसने बचाने की आवाज लगाई तो गांव के ही कुछ अन्य लोग वहां आ पहुंचे। उन्हें देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल का आरोप है कि जाने से पहले उन्होंने उसे धमकी भी द ी और घायलावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर हमलावरों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें