फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली व गुरुग्राम से वाहन चुराने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली व गुरुग्राम से वाहन चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली और गुरुग्राम में वाहन चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को सीआईए बहादुरगढ़ ने गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने अभी तक चोरी की दो कार, चार बाइक व छह मोटरसाइकिलों की चेसिज भी बरामद की हैं। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान उमेश निवासी दिल्ली और विकास निवासी मांडोठी के तौर पर हुई है।
बुधवार को थाना सदर बहादुरगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात सीआईए इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम को एक सीक्रेट इंफॉर्मेशन मिली थी। जिस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने नाकाबंदी की और बेरी-बहादुरगढ़ रोड पर दिल्ली निवासी उमेश को होंडा सिटी कार के साथ रुकवाया गया। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में पता चला कि कार की जो नंबर प्लेट लगाई हुई है वह असली नहीं है। इसी दौरान कार की गहराई से जांच की गई तो उसका चेसिस नंबर भी बदला हुआ पाया गया। कार चला रहे उमेश को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो मालूम हुआ कि होंडा सिटी कार गुरुग्राम इलाके से चुराई है। जबकि उसकी बदली गई नंबर प्लेट उमेश की ही एक पुरानी कार का नंबर हुआ करता जिसे वह पहले ही बेच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उमेश को काबू कर सीआईए टीम ने उससे गहन पूछताछ की तो उसने वाहन चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए यह भी बताया कि वह चुराए गए वाहनों को मांडोठी गांव के रहने वाले अपने साथी विकास पुत्र जगदीश को बेच देता था। इस इंफॉर्मेशन पर स्थानीय पुलिस द्वारा विकास को भी काबू किया गया और दोनों से पूछताछ की गई। इस दौरान होंडा सिटी ही नहीं बल्कि एक एसेंट कार समेत दस मोटरसाइकिलों की चोरी का भी खुलासा हुआ। ये सभी वाहन दिल्ली एवं गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों से चुराए गए थे। आरोपी उमेश चोरी करके इन वाहनों को विकास मांडोठी को बेच देता था। विकास की निशानदेही पर उसके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें एवं छह बाइकों के चेसिस बरामद कर लिए गए हैं। अपने गांव मांडोठी में उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। वह बजन उमेश द्वारा चुराई गई बाइकों को सस्ते दामों पर खरीदकर उनके पुर्जे निकालकर रिपेयरिंग के लिए आने वाली बाइकों में फिट कर देता था। इसके अलावा यह भी पता चला है कि ये दोनों ही अपराधी पहले भी इस तरह की वारदात में लिप्त रहे हैं और जेल भी जा चुके हैं। एएसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के पुराने रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है।

इन वारदातों का हुआ खुलासा
1. आरोपी उमेश ने करीब 7 महीने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर सेक्टर 17 ए गुरुग्राम से एक पल्सर बाइक चोरी की।
2. करीब 6 महीने पहले उसने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आंबेडकर कॉलोनी छतरपुर दिल्ली के एरिया से चोरी की।
3. करीब 6 महीने पहले एक ह्युंडई एसेंट कार सुकराली जोहड़ गुरुग्राम के एरिया से चोरी वारदात की ।
4. करीब 6 महीने पहले एक पल्सर बाइक महिपालपुर दिल्ली से चोरी की।
5. आरोपी ने करीब 6 महीने पूर्व एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल राजपुर खुर्द दिल्ली से चोरी की।
6. आरोपी ने करीब 6 महीने पहले एक पल्सर मोटरसाइकिल राजपुर एक्सटेंशन से चोरी की।
7. करीब साढ़े पांच महीने पूर्व आरोपी ने एक होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल छतरपुर से चोरी की।
8. एक महीना पहले एक होंडा मोटरसाइकिल सब्जी मंडी बसई गुरुग्राम से चुराई।
9. करीब 20/22 दिन पहले एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल छतरपुर एंक्लेव फेस टू से चोरी की।
10. करीब 15 दिन पहले आरोपी ने एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल सुकराली गुरुग्राम के एरिया से चोरी की।
11. आरोपी ने करीब 10/11 दिन पहले एक पल्सर मोटरसाइकिल राजेंद्रा पार्क नांगलोई दिल्ली से चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें