फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से लाखों के गहने और नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान से लाखों के गहने और नगदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बादली।
बुपनियां गांव में चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने घर की छत पर लगे लोहे के जाल को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने बहादुरगढ़ सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुपनियां गांव में महिला शकुंतला दिल्ली परिवहन निगम में कार्यरत है। बीते दिन भी वह अपनी ड्यूटी पर गई हुई थी। घर पर उनका लड़का प्रीतम अकेला था मगर दिन में वह भी घर से बाहर गया हुआ था तो चोरों ने घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि चोर घर की छत पर बने लोहे के जाल को तोड़कर घुसे हैं। घर में रखी संदूक और अलमारी के ताले तोड़े गए। दोनों में करीब तीन लाख के गहने और डेढ़ लाख रुपये नकद रखे हुए थे। चोर घर से अन्य कीमती सामान भी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का पता परिवार को देर शाम उस समय लगा जब वह घर आए। घर में बिखरे पड़े सामान को देखकर परिवार के होश उड़ गए। छत पर बना लोहे का जाल भी टूटा हुआ था। शकुंतला ने अलमारी और संदूक में देखा तो गहने और रुपये गायब थे। शकुंतला ने पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। बहादुरगढ़ सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शकुंतला ने बताया कि उसने ये गहने लड़के की शादी के लिए बनवाए थे। शकुंतला का पति डीटीसी में नौकरी करता था मगर उसकी अचानक मौत के बाद शकुंतला को डीटीसी में नौकरी में मिल गई थी। इसी के चलते वह दिन में नौकरी पर गई हुई थी। । पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें