सात वर्ष की बच्ची से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। सदर थाना पुलिस ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला में नियुक्त जेबीटी शिक्षक की शिकायत पर दुराचार व पोक्सो एक्ट संबंधी मामला दर्ज किया था। गौरतलब है कि सात वर्षीय बच्ची गत 10 अप्रैल को घर पर अकेली थी और इसी दौरान उक्त युवक मौका पाकर उनके घर घुस गया। उसने बच्ची के साथ दुराचार किया और बाद में मौके से फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि ढीलू को गिरफ्तार कर लिया है।