फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी ने एक-एक अधिकारी से पूछा, क्या कर रहे थे उपद्रव के दौरान

विज्ञापन
दौरा - फोटो : rohtak desk
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन दौरान हुए उपद्रव में अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए गठित प्रकाश सिंह कमेटी ने सोमवार को झज्जर का दौरा किया। समिति में अध्यक्ष प्रकाश सिंह के अलावा हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव विजय वर्धन सिंह, डीजीपी क्राइम डॉ. केपी सिंह ने झज्जर शहर में उपद्रव से प्रभावित स्थानों का दौरा किया और लघु सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कहा कि उनका भी कानून व्यवस्था को लेकर 35 वर्ष और अलग-अलग राज्यों में काम करने का अनुभव रहा है। किसी भी प्रशासनिक या कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारी की जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी भूमिका का संकट के समय उचित ढंग से निर्वहन करें।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी तथ्यों सहित दें। उन्होंने बैठक के उपरांत कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात कर घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी ली। सोमवार को घटना के दौरान घटनास्थल पर तैनात सभी अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों से मौखिक ब्यान भी लिए गए।
विज्ञापन


बैठक से पहले समिति ने झज्जर शहर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उपद्रव की भेंट चढ़े स्थानों का दौरा किया। उन्होंने दीनबंधु सर छोटू राम धर्मशाला, छावनी मोहल्ला, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, बस स्टैंड रोड और दिल्ली गेट क्षेत्र का दौरा करते हुए क्षेत्र के लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों से बीते दिनों हुई हिंसात्मक घटनाओं की जानकारी ली और आमजन को विश्वास दिलाया कि जांच समिति निष्पक्ष जांच सामने लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें