फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दलाल को भेजा जेल, आरोपी चिकित्सक रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच के मामले में पकड़ी गई महिला दलाल को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जबकि आरोपी चिकित्सक को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि में पुलिस आरोपी से फरार चल रहे क्लीनिक संचालक एवं अन्य मामलों के संबंध में पूछताछ करेगी। दरअसल, शहर की बैंक कॉलोनी में रोहिनी क्लीनिक की आड़ में अवैध भ्रूण लिंग जांच केंद्र चल रहा था। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर इस केंद्र का भंडाफोड़ किया। यहां टीम ने रंगे हाथों एक डॉक्टर व महिला दलाल को पकड़ लिया, जबकि क्लीनिक का संचालक वहां से चंपत हो गया। इसके बाद टीम ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। वीरवार की देर शाम अदालत में पेश करने के बाद आरोपी महिला दलाल को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह आरोपी चिकित्सक सुभाष को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर ले लिया। वहीं क्लीनिक संचालक डॉ. तस्वीर पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले में पकड़ा गया मुख्य आरोपी डॉ. सुभाष दिल्ली के नरेला क्षेत्र का रहने वाला है। वह पिछले करीब दो माह से बहादुरगढ़ के एक बड़े निजी अस्पताल में कार्यरत था। बैंक कॉलोनी में स्थित क्लीनिक में भ्रूण लिंग जांच करता रहा था। चार साल पहले भी आरोपी डॉक्टर पर पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजीव ने कहा कि एक दिन के रिमांड पर लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपी से लिंग जांच में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों, फरार चल रहे डॉ. तस्वीर के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें