बहादुरगढ़। शहर से सटे सांखोल गांव में समस्त ग्रामवासियों द्वारा तीन दिवसीय ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। यह प्रतियोगिता 18 फरवरी तक चलेगी। इसमें आसपास के क्षेत्रों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार 18 फरवरी को होगा। शनिवार को प्रतियोगिता के मैच की शुरुआत पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजकों ने उनका फूल माला से स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन बंटी ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को खेल की भावना के तहत खेलना चाहिए। हार व जीत खेल का एक पहलू होता है। हारने वाली टीम को निराश होने की बजाय कड़ा प्रशिक्षण लेकर भविष्य में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में खुद को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साबित करने के साथ-साथ अपनी टीम को जितवाने का काम करना चाहिए।