: आर्ट एंड क्रॉफ्ट मेले का शुभारंभ करने के बाद आयोजनकों, शिल्पकारों, बुनकरों के साथ चेयरपर्सन स
बहादुरगढ़। नाबार्ड की ओर से प्राचीन कारीगर एसोसिएशन, बोंदवाल परिवार सहित कई संगठनों के तत्वाधान में 10 दिवसीय राष्ट्रीय कला और शिल्प उत्सव सह प्रदर्शनी का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस बार इसमें उज्बेकिस्तान के शिल्पकार भी शामिल हो रहे हैं। 90 से ज्यादा पदम श्री शिल्प गुरु और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हस्तशिल्पी भाग ले रहे हैं।
नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी व डीएमसी प्रवेश कादियान ने दीप प्रज्ज्वलित कर आर्ट एंड क्राफ्ट मेले का शुभारंभ किया। मेले का अवलोकन करते हुए डीएमसी परवेश कादियान ने कहा कि इस तरह के आर्ट एंड क्राफ्ट मेले का आयोजन करने से लघु उद्योग को बढ़ावा मिलता है। इस तरह के मेले निरंतर लगते रहने चाहिए। चेयरपर्सन सरोज राठी ने मेले में लगे सभी स्टॉलों पर जाकर उन पर लगे उत्पादों का अवलोकन किया उन्होंने हस्तशिल्प कलाकारों की सराहना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि सेक्टर-6 के कम्युनिटी सेंटर में यह आर्ट एंड क्राफ्ट मेला 30 अक्तूबर तक लगा रहेगा। क्षेत्रवासी इस मेले में आकर प्रदर्शनी में लगाए गए उत्पादों का अवलोकन करने के साथ-साथ इनकी खरीदारी करने का भी कम करें ताकि लघु उद्योगों को बढ़ावा मिल सके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेक इन इंडिया का सपना भी सरकार हो सके। 30 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक यह प्रदर्शनी चलेगी। इस अवसर पर नाबार्ड के डीडीएम अंकित दहिया, सीजीएम निवेदिता, जेई संदीप कौशिक, जेई नीरज, शिवकुमार गुप्ता आरएसओ, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद सत्यप्रकाश छिक्कारा, राजेंद्र, रोहित नेगी, मनमोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।