-फोटो 82 : बहादुरगढ़ के मेन बाजार में होली सामान की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
बहादुरगढ़। इस बार होली पर्व पर दिवाली मनेगी। यानी इस दौरान पटाखे फूटेंगे, आतिशबाजी होगी लेकिन उनमें धमाका, धुआं और गुबार की जगह रंग निकलेगा। दुकानों पर इस बार बाजार में टू शॉट और थ्री शॉट लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इनकी कीमत 300 रुपये से एक हजार रुपये तक है। मेन बाजार के दुकानदार बिन्नी, सुरेश बताते हैं कि बाजार में अनार, मशाल, स्काई शॉट, शूटर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिनमें आग लगाने से उसे रंग निकलेगा। इनकी कीमत 300 रुपये से शुरू है। वहीं खुला गुलाल 100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। रेलवे रोड के दुकानदार रवि व राहुल ने बताया कि रॉकेट की तरह ही उनके पास मस्ताना टू शॉट और थ्री शॉट मौजूद हैं। इनकी कीमत 250 रुपये से 300 रुपये प्रति रॉकेट है। 300 रुपये की मशाल भी है। क्लाउड सिलिंडर भी दो किलो से लेकर 8 किलो तक वजन में मौजूद हैं। इसकी कीमत 650 रुपये से 950 रुपये तक है।