झज्जर। पुराने बस स्टैंड परिसर के पास में बने हुए एक सीवर के गड्ढे में गाय का बछड़ा गिर गया। इसके बाद जब गाय का बछड़ा काफी चिल्लाने लगा तो वहां कुछ दुकानदारों ने जाकर देखा। बाद में दुकानदारों ने सीवरेज के गड्ढे को देखा तो वहां एक गाय का बछड़ा गिरा मिला। दुकानदारों ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। दुकानदारों ने इसकी सूचना गो रक्षक एवं गोकुलधाम गौशाला वालों को दी। सूचना मिलने के बाद गोकुलधाम गौशाला की टीम पहुंची। सचिन कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि पुराने बस अड्डे के परिसर के साथ में एक गाय का बछड़ा गिर गया। उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। लगभग आधे घंटे बाद बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाला गया।