फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मिले 17 कोरोना पॉजिटिव केस, 10 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले 17 कोरोना पॉजिटिव केस, 10 हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिला में कोरोना के केसों में निरंतर बढ़ोतरी होती जा रही है। बुधवार को 17 नये कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिला में कुल 707 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं। जबकि 505 लोग ठीक हो चुके हैं। 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 23 जून को हुई एक मौत को आज शामिल किया गया है। जबकि जिला में 194 एक्टिव केस हैं। बुधवार को आई रिपोर्ट के आसौदा सिवान में दो, लाल खानिया मोहल्ला डायमंड चौक झज्जर में तीन, सिलानी जालिम में एक, बेरी गेट झज्जर में एक, वार्ड नंबर 2 हिंदान बेरी में एक, काठ मंडी बहादुरगढ़ में एक, आर्य नगर झज्जर में तीन, चौपटा बाजार झज्जर में दो, कासनी, धारौली व इस्सर खेड़ी गांव में 1-1 पॉजिटिव केस पाया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर संजीव दहिया का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। हालांकि ठीक होने वाले लोगों की भी संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जिला में फिलहाल तक 22109 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 20796 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 687 लोगों की रिपोर्ट आनी फिलहाल बाकी है। उनका कहना है कि रैंडम सैंपलिंग बढ़ाई गई है। जिसके तहत जिले में हर रोज 1000 से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बताए कि विभाग की तरफ से ढाई हजार पॉजिटिव मरीजों को रखने की व्यवस्था विभाग की तरफ से की जा रही है। जबकि 1000 से अधिक लोगों के रखने की व्यवस्था की जा चुकी है। फिलहाल घरों में व्यवस्था को देखते हुए मरीजों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पतालों में भी शिफ्ट किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें