शहर के पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों ने कारगिल में वार मेमोरियल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज हम खुले में केवल हमारे सिपाहियों की बदौलत सांस ले रहे हैं। कश्मीर यात्रा पर गए सभी पार्षद ने लाल चौक पर जाकर भी भारत माता की जय के नारे लगाए और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भारत को एक साथ मिलकर तरक्की की राह पर लें जाने का संकल्प लिया। नगर परिषद के पूर्व वाईस चेयरमैन परवीन गर्ग ने बताया कि वह आज से 27 साल पहले लाल चौक पर आए थे, तब ऐसा माहौल नहीं था। आज माहौल बिल्कुल बदल गया हैं। इस अवसर पर यशपाल, कमल सैनी, नरेश प्रजापत मौजूद थे।