-फोटो 56 : नगर परिषद कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे पार्षद मोहित राठी व अन्य। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। शहर के कई वार्डों के विकास कार्यों में हो रहे भेदभाव को लेकर पार्षद मोहित राठी दूसरे दिन भी नगर परिषद गेट के बाहर आमरण अनशन पर बैठे हैं। कई वार्डों के पार्षदों समेत सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें समर्थन दिया। पार्षद ने कहा कि उनके वार्ड नंबर 13 समेत कई वार्डों के विकास कार्यों में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इन वार्डों में विकास कार्यों के न तो टेंडर लगाए गए हैं और न ही समस्याओं को हल करने की तरफ नगर परिषद चेयरपर्सन का कोई ध्यान है। समर्थन देने पहुंचे पार्षद जितेंद्र राठी, बिजेंद्र दलाल, संदीप दहिया, सचिन दलाल, विशाल गर्ग, संजीव मलिक, पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र राठी ने कहा कि जबसे नगर परिषद का बोर्ड बना है, तब से कार्यकाल के दौरान उनके वार्डों के साथ भेदभाव बरता जा रहा है और कोई भी विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। संवाद