फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नाली चौक होने से सड़क पर उतरा दूषित पानी

Sun, 23 Jun 2024 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर के पुरानी नगर पालिका घंटाघर के पास को कॉ-ऑपरेटिव बैंक क्षेत्र के आसपास नाली बंद होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इस कारण लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जब भी सड़क से कोई वाहन निकलता है तो गंदा पानी वहां से गुजरने वाले लोगों के ऊपर उछलता है या फिर वहा खड़े दुपहिया वाहन पर जा गिरता है। नूर नागपाल, विनय अरोड़ा, किशन सलूजा, प्रवीन यादव, नोनी भाटिया ने बताया कि सारे शहर का गंदा पानी यहीं से निकलता है, लेकिन नाली चोक होने के कारण पानी सड़क पर ही भरा रहता है। इससे आसपास के लोग बदबू के कारण परेशान रहते हैं। सुबह-शाम जिस समय नाली में पानी का अत्यधिक बहाव होता है, नाली का दूषित द सड़क पर जमा हो जाता है। इससे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित होता है और ग्राहकों को सामना खरीदने में बड़ी परेशानी होती है। सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वालों को होती है। उन्हें सड़क पर भरे गंदे पानी से आना-जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीनों से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों ने जिला प्रशासन से इस समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें